योग की शक्ति से विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाएं : डॉ महजबी परवीन

WhatsApp Channel Join Now
योग की शक्ति से विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाएं : डॉ महजबी परवीन


मुरादाबाद , 14 जून (हि.स.)। माधवराव जागृति मिशन विद्यालय मुरादाबाद में तीन दिवसीय योग शिविर का समापन रविवार को बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर गंगा आरोग्य धाम की संचालिका एवं योगाचार्य डॉ महजबी परवीन ने कहा कि योग की शक्ति से विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाएं और योग का पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दें। यही गंगा आरोग्य धाम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग केंद्र का एक छोटा सा प्रयास है।

योगाचार्य डॉ महजबी परवीन पिछले तीन दिनों से योग प्रशिक्षण दे रही थीं। योग के तीसरे दिन भी लगभग डेढ़ सौ लोग उपस्थित रहे। भवराव जागृति मिशन की पूरी टीम ने डॉ महजबी परवीन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गंगा आरोग्य धाम की बालिकाओं ने म्यूजिकल पावर योगा पर बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। इसमें मुख्य रूप से विद्यालय के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story