लोकसभा चुनाव में फ्लाप साबित होगा इंडी गठबंधन : ब्रजेश पाठक

लोकसभा चुनाव में फ्लाप साबित होगा इंडी गठबंधन : ब्रजेश पाठक
WhatsApp Channel Join Now
लोकसभा चुनाव में फ्लाप साबित होगा इंडी गठबंधन : ब्रजेश पाठक


लखनऊ, 16 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंडी गठबंधन लोकसभा चुनाव में फ्लाप साबित होगा। ये भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोगों का समूह है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अपने ही प्रदेश में जनता ने ठुकरा दिया है। उप मुख्यमंत्री गुरुवार को लखनऊ पूर्वी विधानसभा में रोड शो से पहले हुई जनसभा में बोल रहे थे।

रोड शो इंदिरनगर सेक्टर 8 से शुरू होकर अरविन्दो पार्क, मुन्शीपुलिया, रवींद्र पल्ली, विश्वासखंड, पत्रकारपुरम, मनोज पांडेय चौराहा होते हुए लोहिया पार्क चौराहे पर समाप्त हुआ।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा पूरे देश में 400 सीटें जीतेगी और यूपी में 80 में से सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। स्वयं अखिलेश यादव और राहुल गांधी भी अपनी सीटें नहीं बचा पायेंगे। जनता क्राइम, कारप्शन और कास्ट की राजनीति नहीं चाहती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव देश की तस्वीर बदलने का है। इस चुनाव में एक तरफ मंदिर बनवाने वाली पार्टी और दूसरी तरफ कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वालों के बीच मुकाबला है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है। भाजपा सत्य के साथ है और विपक्षी विधर्मी और झूठे लोगों के साथ मिलकर चुनाव में खड़े हैं। प्रदेश की जनता इनका सच जानती है। इन्हें वह फिर से वापस भेजने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का आशीर्वाद है, इसलिए विपक्षी हताश हैं और निराश भी हैं। जनता मोदी जी की गारंटी पे फिदा है। वह प्रदेश की 80 सीटों पर कमल खिला रही है।

रोड शो में लखनऊ पूर्वी से विधानसभा के प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव, भाजपा नेता नीरज सिंह व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला उपस्थित रहे

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/राजेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story