स्वतंत्रता दिवस काे लेकर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, चला विशेष चेकिंग अभियान

WhatsApp Channel Join Now
स्वतंत्रता दिवस काे लेकर लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, चला विशेष चेकिंग अभियान


लखनऊ, 12 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को हजरतगंज इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी विशाख जी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

एडीसीपी जितेंद्र कुमार दुबे और एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड, पुलिस और बम निरोधक दस्ता ने हजरगंज स्थित इलाके में चेकिंग की। विधान भवन के आसपास के इलाकों में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। विधानभवन के सामने होने वाले मुख्य कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, दर्शक दीर्घा और यातायात व्यवस्था को लेकर मातहतों को दिशा निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के समारोह का रिहर्सल 13 अगस्त की सुबह आठ बजे आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर शहर के यातायात मार्ग परिवर्तित किया गया है। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर अभी से सारी तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के सभी प्रतिष्ठित, सरकारी भवनों और कार्यालय की सजावट की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटल और धर्मशालाओं में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story