योग-ध्यान को दिनचर्या में शामिल कर मानसिक सक्रियता बढ़ाएं : प्रो. भरत राज सिंह

WhatsApp Channel Join Now
योग-ध्यान को दिनचर्या में शामिल कर मानसिक सक्रियता बढ़ाएं : प्रो. भरत राज सिंह


योग-ध्यान को दिनचर्या में शामिल कर मानसिक सक्रियता बढ़ाएं : प्रो. भरत राज सिंह


लखनऊ, 18 सितंबर (हि.स.)। नियमित योग और ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर एकाग्रता, स्मरणशक्ति और मानसिक सक्रियता को बेहतर बनाए रखा जा सकता है। बढ़ती उम्र के साथ स्मरणशक्ति में होने वाले सामान्य बदलावों के बीच योग और ध्यान सरल एवं सहज जीवन-पद्धति के रूप में उपयोगी हो सकते हैं। यह बातें शुक्रवार को स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के महानिदेशक प्रो. भरत राज सिंह ने अपनी पुस्तक ‘सुपरब्रेन योग व ध्यान’ के संदर्भ में कहीं।

लखनऊ पुस्तक मेले में प्रो. भरत राज सिंह की लिखी ‘सुपरब्रेन योग व ध्यान’ पुस्तक पाठकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 12 से 20 सितंबर तक आयोजित पुस्तक मेले में पुस्तक को लेकर पाठकों में रुचि देखी जा रही है। पुस्तक में योग, ध्यान और भारतीय पारंपरिक ज्ञान-पद्धतियों के माध्यम से मस्तिष्क की सक्रियता, एकाग्रता और स्मरणशक्ति को बेहतर बनाए रखने के सरल उपाय बताए गए हैं।

पुस्तक में बढ़ती उम्र के साथ स्मरणशक्ति में आने वाले सामान्य बदलावों के संदर्भ में नियमित योग और ध्यान को उपयोगी जीवनशैली के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें कठिन प्रक्रियाओं के बजाय सरल और नियमित अभ्यासों के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया है।

पुस्तक मेले के अंतिम दो दिन शेष हैं। पाठक नटाल्स के स्टॉल नंबर 92 पर जाकर ‘सुपरब्रेन योग व ध्यान’ पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं। पुस्तक ऑनलाइन माध्यम से अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है। पुस्तक प्रेमियों और योग, ध्यान तथा स्वस्थ जीवनशैली में रुचि रखने वाले पाठकों से पुस्तक का लाभ उठाने की अपील की गई है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story