आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस के फेरे बढ़े

WhatsApp Channel Join Now
आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस के फेरे बढ़े


मुरादाबाद, 07 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04014-04013 आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार–आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस के संचालन फेरों में विस्तार किया गया।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल–लौकहा बाजार पूर्व में 2 अप्रैल तक संचालित होनी थी। अब यह ट्रेन 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक संचालित होगी। 04013 लौकहा बाजार–आनंद विहार टर्मिनल पूर्व में 3 अप्रैल तक संचालित होनी थी। अब यह ट्रेन 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक संचालित होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story