पुस्तकें ज्ञान के विस्तार का सबसे सशक्त माध्यम: प्रो आनंद शंकर सिंह

WhatsApp Channel Join Now
पुस्तकें ज्ञान के विस्तार का सबसे सशक्त माध्यम: प्रो आनंद शंकर सिंह


- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ

प्रयागराज, 16 मार्च (हि.स)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में सोमवार को तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान के विस्तार का सबसे सशक्त माध्यम है तथा ऐसी प्रदर्शनी से विद्यार्थियों और शिक्षकों को नवीन एवं उपयोगी साहित्य से परिचित होने का अवसर मिलता है।

इस पुस्तक प्रदर्शनी में वाणी प्रकाशन की विभिन्न विषयों से सम्बंधित महत्वपूर्ण एवं नवीनतम पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया है। जिससे विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को अपनी अध्ययन-अध्यापन की आवश्यकताओं के अनुरूप पुस्तकों का चयन करने में सुविधा होगी।

कार्यक्रम में पुस्तकालय समिति की संयोजिका प्रो. अमिता पांडेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से महाविद्यालय में पठन-संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण साहित्य तक पहुंच बनाने में सहायता मिलती है।

महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. सत्यव्रत शुक्ल ने कहा कि पुस्तक प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को नई प्रकाशित पुस्तकों से अवगत कराना है, ताकि वे अपने अध्ययन एवं शोध कार्यों के लिए उपयोगी सामग्री का चयन कर सकें।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ मनोज कुमार दुबे ने बताया कि यह प्रदर्शनी महाविद्यालय परिसर में तीन दिनों तक (18 मार्च तक) आयोजित की जाएगी। जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में डा. अमरजीत राम, डा. कृपाकिन्जलकम, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, सुमिरन लाल, रवि केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story