शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त


मुरादाबाद, 04 अप्रैल (हि.स.)। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने एवं ड्रॉपआउट दर कम करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह बातें शनिवार को पंचायत भवन में विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में संबोधित किए गए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के बाद कही।

इस अवसर पर कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा के उन्नयन के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं। एमएलसी गोपाल अंजन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज के समग्र विकास का आधार है।

इस अवसर पर पीएम श्री विद्यालयों की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 205 निपुण विद्यालयों को निपुण प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुज सिंह ने की व संचालन शिक्षक हरनन्दन प्रसाद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मृगाली अविनाश जोशी, डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, बीईओ राजेश चतुर्वेदी, बेगीश गोयल, डीसी सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार सिंह, डीसी प्रशिक्षण अखिलेश कुमार, बबिता महरोत्रा, एसआरजी डॉ. सचिन शुक्ला, डॉ. ऋतु त्यागी, संजय विशाल नेगी, फैजान अली, निशित अरोरा, रोशनी वर्मा, रत्नेश बाला, मोहम्मद तसलीम , राजकुमार, सहित निपुण टीम के एआरपी, संकुल शिक्षक, बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story