विभिन्न दलों के एमपी एमएलए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित, इसलिए भाजपा के संपर्क में : चौधरी भूपेंद्र सिंह

WhatsApp Channel Join Now
विभिन्न दलों के एमपी एमएलए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित, इसलिए भाजपा के संपर्क में : चौधरी भूपेंद्र सिंह


मुरादाबाद, 21 जून (हि.स.)। देशभर में विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के संपर्क में हैं। पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र इसका सीधा उदाहरण है। बीते 12 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में जो कार्य हुए हैं उससे विश्व भर में भारत का स्थान उच्च स्तर पर पहुंचा है।

यह बातें रविवार को मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने विश्व योग दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं।

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे को लेकर चल रहे प्रकरण पर कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह भव्य राम मंदिर बनने के बाद रामलला के दर्शन करने ना खुद गए ना अपने विधायकों को भेजा लेकिन श्रीराम मंदिर के चढ़ावे के प्रकरण को बेवजह आधार बनाकर विवाद पैदा करने का काम कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा राम मंदिर प्रकरण में विशेष जांच दल (एसआईटी) के द्वारा जांच की जा रही है जांच के बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story