हज यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: 15 अप्रैल तक फ्लाइट कन्फर्म करें

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। हज यात्रा 2026 के लिए चयनित यात्रियों को अपनी आवंटित उड़ान की पुष्टि अब अनिवार्य रूप से ऑनलाइन करनी होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार फ्लाइट कन्फर्मेशन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 तय की गई है, जिसके बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

a

वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है सुविधा
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश के अनुसार, हज यात्रियों के लिए फ्लाइट कन्फर्म करने का विकल्प हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट और “हज सुविधा” मोबाइल एप पर उपलब्ध कराया गया है। यात्रियों को समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है।

पूरा भुगतान होना जरूरी
सचिव/कार्यपालक अधिकारी एस.पी. तिवारी ने बताया कि फ्लाइट कन्फर्मेशन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी पूरी धनराशि जमा हो चुकी है। यदि कोई भुगतान शेष रहता है, तो हज किट, बोर्डिंग पास और अन्य यात्रा दस्तावेज जारी नहीं किए जाएंगे।

रसीद को रखें सुरक्षित
ऑनलाइन फ्लाइट कन्फर्म करने के बाद एक रसीद जनरेट होगी, जिसे हस्ताक्षर कर सुरक्षित रखना जरूरी है। यही रसीद आगे हज किट, बोर्डिंग पास और अन्य यात्रा दस्तावेज प्राप्त करते समय प्रस्तुत करनी होगी।

समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील
हज कमेटी ने सभी चयनित यात्रियों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द अपनी फ्लाइट कन्फर्म कर लें, ताकि यात्रा से जुड़ी किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Share this story