मुरादाबाद : श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नाचते- गाते किया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
मुरादाबाद, 21 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में सोमवार को भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा। महानगर में अनेकों स्थानों से गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व अबीर-गुलाल उडाते हुए डीजे पर बज रहे भजनों पर नाचते गाते हुए शोभायात्राएं निकाली गई। गणेश महोत्सव का विसर्जन यात्रा के साथ समापन हुआ।
श्रद्धालुओं के द्वारा स्थानीय रामगंगा नदी, बृजघाट (गढ़मुक्तेश्वर), हरिद्वार (उत्तराखंड) जाकर विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों की थाप पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए मनमोहक झांकियों के साथ शोभा यात्राएं निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनंदन हुआ व गणेश भगवान की आरती उतारी गई।
विभिन्न मौहल्लों व कॉलोनियों में महोत्सवों के समापन पर सोमवार को गणपति बप्पा की प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व हवन पूजन किया गया और फिर भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद झांकियों के साथ के लिए भव्य शोभायात्राएं निकाली गई। सजे वाहन पर विराजमान गणपति की प्रतिमा के साथ श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़े। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

