महिलाओं की समस्या पर तत्काल सुनवाई कर न्याय दिलाया जाए : संगीता जैन

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं की समस्या पर तत्काल सुनवाई कर न्याय दिलाया जाए : संगीता जैन


मुरादाबाद, 13 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन द्वारा शुक्रवार को सर्किट हाउस मुरादाबाद में महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बंधित मामलों की जनसुनवाई की। संगीता जैन ने कहा कि कोई भी महिला परेशान न हो यदि किसी महिला को समस्या है तो उसकी तत्काल सुनवाई कर न्याय दिलाया जाए।

राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन के समक्ष महिला जनसुनवाई में तीन शिकायतें आई, जिनका तत्काल निराकरण कर दिया गया। संगीता जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बने, अपनी समस्याओं को छुपाए नहीं, बल्कि निर्भीक होकर अपनी समस्या को बताएं। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं की शिकायतों-समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयासरत है।

इस अवसर पर उपनिदेशक महिला कल्याण राजेश चंद्रगुप्त, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास सिंह, सीओ सिविल लाइन कुलदीप कुमार गुप्ता, एसएचओ महिला थाना वंदना सिंह, राजकीय महिला शरणालय से प्रेरणा सिंह जेल अधीक्षक आलोक सिंह, सहित समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, श्रम विभाग आईसीडीएस, महिला कल्याण एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story