कानपुर में आईएमए ने 100 क्षय रोगियों को वितरित की पौष्टिक आहार किट

WhatsApp Channel Join Now
कानपुर में आईएमए ने 100 क्षय रोगियों को वितरित की पौष्टिक आहार किट


कानपुर, 25 जून (हि. स.)। टीबी उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। समाज, चिकित्सकों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से ही वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

यह बातें गुरुवार को आईएमए कानपुर की सचिव एवं कार्यक्रम संचालक डॉ. शालिनी मोहन ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा की ओर से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों के लिए पौष्टिक आहार किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निश्वय मित्र पोर्टल पर पंजीकृत लगभग 100 जरूरतमंद क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लाभार्थियों को पौष्टिक आहार किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए समाज, चिकित्सकों और प्रशासन की संयुक्त भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा और डॉ. शालिनी मोहन, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश, डॉ. किरण सिन्हा, डॉ. शरद दामेले, डॉ. गुल शगुफ्ता सहित आईएमए के कई चिकित्सक उपस्थित रहे और कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story