महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का एक बड़ा कारण अशिक्षा : अभिनव द्विवेदी

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का एक बड़ा कारण अशिक्षा : अभिनव द्विवेदी


महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों का एक बड़ा कारण अशिक्षा : अभिनव द्विवेदी


मुरादाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में

गुरुवार को पुलिस लाइन से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता दौड़ (Run for Empowerment) का आयोजन हुआ।

सहायक पुलिस अधीक्षक/ कांठ सर्किल के क्षेत्राधिकारी अभिनव द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ कियाा। उन्हाेंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का एक बड़ा कारण अशिक्षा है।

सीओ कांठ अभिनव द्विवेदी ने आगे कहा कि आज आवश्यक है कि हम अपनी बेटियों को हर हाल में शिक्षित करें, ताकि वे किसी भी कार्य में सक्षम हो सकें। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, परंतु उन्हें और अधिक स्वावलम्बी बनाने के लिए उनमें नेतृत्व की भावना जागृत करना अत्यंत आवश्यक है। यदि बेटियों में नेतृत्व की भावना विकसित होगी तो वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनकर स्वाबलम्बी व आत्मनिर्भर होंगी।

रैली के दौरान क्षेत्राधिकारी जनपद मुख्यालय शुभम पटेल एवं पुलिस बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली में महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story