बागपत के टटीरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बागपत के टटीरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, युवक गिरफ्तार


बागपत, 14 अक्टूबर (हि.स.)। बागपत शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को टटीरी कस्बे में एक मकान पर छापा मारकर करीब एक क्विंटल अवैध पटाखे जब्त किए हैं।

कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके से पटाखा तस्कर नसीम को गिरफ्तार किया है। आरोपित अपने ही मकान में गैरकानूनी तरीके से पटाखे बना रहा था। पुलिस को लगातार अवैध पटाखे बनाने और बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। तलाशी में पुलिस को बने और अधबने 6 कट्टे पटाखे मिले हैं, जिनका वजन करीब एक क्विंटल और कीमत डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story