चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी से झूमे आईआईटी कानपुर के छात्र

WhatsApp Channel Join Now
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी से झूमे आईआईटी कानपुर के छात्र


कानपुर, 23 अगस्त (हि.स.)। देश के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर लाइव प्रसारण देख रहे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। छात्रों की भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के नारे से लेक्चर हाल एल टू गूंज उठा।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखने के लिए बुधवार को पूर्व निर्धारित समय से आईआईटी के छात्र-छात्राओं को देखने की व्यवस्था की गई थी। सभी छात्र-छात्राएं चुपचाप स्क्रीन पर नजर लगाए हुए थे और एक-एक पल वे सभी यही मना रहे थे कि हमारे देश की वैज्ञानिकों का परिश्रम सफल हो जाय। इसी बीच खबर आई कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक अपनी यात्रा पूरी कर लिया है। यह प्रसारित होते ही सभी छात्र-छात्रांए खुशी से झूम उठे और पूरा हाल वन्दे मातरम् से गूंज उठा।

इसी तरह कानपुर शहर के समाजसेवी संगठन और सभी स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं और स्कूली बच्चे चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण देखा और यात्रा पूरी होते ही खुशी से झूम उठे।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर शहर में उत्सव मनाया और पटाखे फोड़कर मिठाई बांटते हुए एक दूसरे को बधाई दिये। इतना ही नहीं ढोल नगाड़े की धुन पर जमकर धमाल मचाया।

हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर/राजेश

Share this story