समस्या पड़ने पर महिलाएं मिलाए पुलिस हेल्पलाइन नंबर : एसपी
देवरिया, 13 मई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों ने बुधवार को “मिशन शक्ति फेज-5.0” एवं “शक्ति दीदी” अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सुरौली की मिशन शक्ति टीम ने दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज, ऊसरा बाजार में छात्राओं को जागरूक किया गया। टीम में उपनिरीक्षक ममता मिश्रा, महिला कांस्टेबल रोशनी वर्मा एवं पीआरडी किरण शर्मा शामिल रहीं। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।
इसी क्रम में थाना सलेमपुर की मिशन शक्ति टीम ने रामपुर बुजुर्ग क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। टीम में महिला कांस्टेबल खुशबू यादव, सुनीता, विजय लक्ष्मी एवं सलोनी शामिल रहीं। अभियान के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं तथा सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं बाजारों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। प्रमुख हेल्पलाइन नंबर डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 जरूरत पड़ने पर कॉल करें।
पुलिस विभाग ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का तत्काल उपयोग करें और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

