आईसीएआई की मीटिंग : चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की बदलती भूमिका पर हुई गहन चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
आईसीएआई की मीटिंग : चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की बदलती भूमिका पर हुई गहन चर्चा


मुरादाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंटस ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) की मुरादाबाद शाखा द्वारा गुरुवार को आईसीएआइ के प्रोफेशनल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गयी। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की बदलती भूमिका, बैंक ऑडिट तथा आयकर सर्च एवं सर्वे जैसे समसामयिक विषयों पर गहन चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि सीए नीरज अग्रवाल ( अमरोहा) ने प्रोफेशनल एथिक्स और बदलते आर्थिक परिवेश में सीए की भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्रथम सत्र में सीए शुभाशीष (मुरादाबाद) ने आज के वैश्विक वातावरण में चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए उपलब्ध अवसरों के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। द्वितीय सत्र में सीए अतुल अग्रवाल (नोएडा) ने बैंक ऑडिट की जटिलताओं यथा उसमे दी जाने वालीं रिपोर्ट की महत्वपूर्ण बारीकियों तथा व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर प्रकाश डाला।

तृतीय सत्र में सीए (डॉ.) हर्षित मुरलीधर काकवानी भोपाल ने आयकर विभाग की कार्यप्रणाली, तलाशी एवं जब्ती की प्रक्रिया तथा प्रोफेशनल्स की जिम्मेदारियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में समझाया, जिससे उपस्थित सदस्यों को अत्यंत लाभ प्राप्त हुआ। मुरादाबाद शाखा के प्रबंध समिति के सदस्यों सीए सागर अग्रवाल चेयरमैन , सीए परिमल अग्रवाल उपाध्यक्ष , सीए वली उर रहमान सचिव , सीए नवनीत कौर खन्नूजा काेषाध्यक्ष , सीए निशांत देओल एवं सीए दिव्यांशु अग्रवाल (एग्जीक्यूटिव मेंबर) ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story