शासन ने आईएएस अधिकारी अभिषेक काे बहाली के बाद बनाया सचिव, सामान्य प्रशासन

WhatsApp Channel Join Now
शासन ने आईएएस अधिकारी अभिषेक काे बहाली के बाद बनाया सचिव, सामान्य प्रशासन


लखनऊ, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश की बहाली के बाद उन्हें सचिव, सामान्य प्रशासन के पद पर नवीन तैनाती दी है। वह रिश्वत लेने के आरोप में लगभग एक साल से निलंबित चल रहे थे। वह 2006 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में शासन ने अभिषेक प्रकाश को 20 मार्च 2025 को निलंबित किया था। फरवरी 2026 में उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच ने साक्ष्य के अभाव में उनके खिलाफ दाखिल चार्जशीट को रद्द कर दी थी। इसके बाद उनके बहाली का रास्ता साफ हो गया था। यूपी की राज्यपाल की मंजूरी के बाद शासन ने आईएएस अभिषेक प्रकाश के बहाली का आदेश 14 मार्च को जारी किया था। बहाली के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश शासन ने आईएएस अभिषेक प्रकाश की तैनाती का आदेश भी जारी कर दिया है। संभावना है कि वह सोमवार को अपना पदभार संभाल लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story