आईएएस दिव्या मित्तल का त्यागपत्र मंजूर

WhatsApp Channel Join Now
आईएएस दिव्या मित्तल का त्यागपत्र मंजूर


लखनऊ, 15 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का त्यागपत्र केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उनका त्यागपत्र 15 सितंबर से प्रभावी हो गया है।

दिव्या मित्तल ने बीते माह 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने अपने इस्तीफे को निजी कारणों के साथ पारिवारिक प्राथमिकताओं और भविष्य की नई योजनाओं का हवाला दिया था। राज्य सरकार की अनुशंसा पर उनका त्यागपत्र केंद्र सरकार को भेजा गया था, जिसे कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने मंजूरी दे दी। दिव्या ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भी अपने निर्णय की जानकारी दी थी और आज अपना त्यागपत्र को मंजूरी मिलने की जानकारी भी पोस्ट कर साझा की है।

मई 2026 में उन्हें देवरिया के जिलाधिकारी पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया था। अब प्रशासनिक सेवा से अलग होने के बाद उनके आगे के कदम को लेकर चर्चाएं हैं। मीरजापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना की भी चर्चा है, लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story