संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत , जाँच में जूटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत , जाँच में जूटी पुलिस


देवरिया, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया के गौरी बाजार नगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिस से मौत के कारणों की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को सोमवार को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 7 निवासी भारत वर्मा (50 वर्ष) की रविवार सुबह करीब 10 बजे अचानक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पत्नी गुड़िया देवी, जो बच्चों के साथ काफी दिनों से मायके में रह रही थीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं। उन्होंने देवरिया पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी और डायल 112 पर भी सूचना देते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव ने बताया कि गुड़िया देवी ने 112 पर सूचना दी थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक भारत वर्मा अपने पीछे पत्नी गुड़िया देवी, दो बेटियां (15 वर्ष और 7 वर्ष) और एक 3 वर्षीय पुत्र छोड़ गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारण का पता चल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story