अयोध्या जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

अयोध्या जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
WhatsApp Channel Join Now
अयोध्या जिले के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल


लखनऊ, 02 अप्रैल (हि.स.)। अवध क्षेत्र कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र व अयोध्या के जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में अयोध्या जिले के सैकड़ों कांग्रेस के पदाधिकारी भाजपा में शामिल हुए। निरालानगर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग दीपचन्द्र चौहान के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का कारवां लगातार दिनरात बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये लोगों का स्वागत करते हुए कमलेश मिश्र ने कहा कि हम सभी को अपने बूथ पर काम कर अपना बूथ सब से मजबूत बनाना और हर एक मतदाता तक पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी व मोदी के पक्ष में मतदान कराना है। तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित भारत बनाना है।

भाजपा में शामिल हुए दीपचन्द्र चौहान ने कहा कि मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों,निर्णयों एवं 500 वर्षों के बहुप्रतीक्षित भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर निर्माण से प्रभावित होकर अयोध्या जिले के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज हम भाजपा में आये हैं।

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी आकाश मिश्र मोंटी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय मंत्री राजकिशोर मौर्य ने किया। इस अवसर पर भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार, मंत्री मनीन्द्र पाण्डेय, कार्यालय मंत्री डाॅ. विमल सिंह, सोशल मीडिया के संयोजक आयुश बाजपेयी और सोशल मीडिया सह संयोजक मनोज त्रिवेदी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/सियाराम

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story