सीओ फायर के नेतृत्व में पुलिस का छापा, मकान से पटाखे का भारी जखीरा बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सीओ फायर के नेतृत्व में पुलिस का छापा, मकान से पटाखे का भारी जखीरा बरामद


पुलिस ने पकड़ा भारी मात्रा में पटाखा

हमीरपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सीओ फायर के नेतृत्व में थाना पुलिस ने सुमेरपुर कस्बे की उद्योग नगरी के समीप छापा मारकर बांदा जनपद के एक व्यापारी के घर से अवैध पटाखे का भारी जखीरा बरामद करके मुकदमा दर्ज किया है।

बांदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी लक्ष्मी गुप्ता के पास पटाखा बिक्री का लाइसेंस जनपद से निर्गत नहीं है। इसने सुमेरपुर कस्बे में बड़े पावर हाउस के सामने एक रिहायशी मकान में पटाखे का भारी जखीरा एकत्र कर रखा था और यहीं से चोरी छिपे बिक्री करने में मशगूल था। गुरुवार शाम करीब 4 बजे सीओ फायर रेहान अली ने थाना अध्यक्ष पवन कुमार पटेल, फैक्ट्री पुलिस चौकी इंचार्ज अंकित बैसला के साथ छापा मारकर लक्ष्मी गुप्ता को हिरासत में लेकर साढे पांच बोरी पटाखा बरामद करके अवैध ढंग से पटाखे के भंडारण करने का मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यापारी के पास जनपद से कोई लाइसेंस निर्गत नहीं है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story