बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ : घंटों कतारों में लगे रहने के बाद भी दर्शन न मिलने से कुछ श्रद्धालु निराश

WhatsApp Channel Join Now
बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ : घंटों कतारों में लगे रहने के बाद भी दर्शन न मिलने से कुछ श्रद्धालु निराश


मथुरा, 27 सितम्बर (हि.स.)। वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में रविवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्राद्ध पक्ष के विशेष दर्शनों की आस लेकर दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास की गलियों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था।

वृंदावन की संकरी गलियों और तेज धूप के बीच बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे घंटों तक लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अत्यधिक भीड़ के सामने मंदिर की प्रबंधन व्यवस्थाएं पूरी तरह नाकाफी साबित हुईं। स्थिति यह रही कि मीलों का सफर तय कर पहुंचे कई भक्तों को ठाकुर जी की एक झलक भी ठीक से नसीब नहीं हुई और वे बिना दर्शन किए ही मायूस होकर लौटने को मजबूर हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story