किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी एचपीवी वैक्सीन : डॉ शलभ मणि

WhatsApp Channel Join Now
किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी एचपीवी वैक्सीन : डॉ शलभ मणि


-14 -15 साल उम्र की किशोरियों को लगेगी सर्वाइकल कैंसर की एक डोज

देवरिया, 28 फ़रवरी (हि.स.)। सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार से प्रदेशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उप्र की राजधानी लखनऊ में इस अभियान का शुभारंभ किया। इसी क्रम में देवरिया जिले के महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज के सभागार में सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ रजनी सहित मेडिकल कालेज व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अभियान के तहत प्रदेश की किशोरियों को यह वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी। शीघ्र ही यह वैक्सीन सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क लगाई जाएगी। इसके लिए उनके अभिभावकों की सहमति जरूरी है।

सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, जो महिलाओं में होने वाले सभी कैंसर का लगभग 22.86 प्रतिशत है। गर्भाशय कैंसर के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है, लेकिन सर्वाइकल कैंसर ही एक ऐसा कैंसर है जिसकी रोकथाम वैक्सीन से हो सकती है। इसलिए प्रदेश सरकार का यह फैसला सराहनीय है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी पत्र के अनुसार 14 साल की सभी किशोरियों को गार्डासिल-4 टीके की सिंगल डोज लगाई जाएगी। यह वैक्सीन सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल व मेडिकल कालेजों में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। तीन महीने तक यह रोज लगाई जाएगी। इसके बाद रुटीन टीकाकरण के दिनों में ही इस वैक्सीन को भी लगाया जा सकेगा।

प्राचार्या डॉ रजनी ने कहा कि प्रदेश का यह टीकाकरण अभियान सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है।

कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा,पाण्डेय, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी, डॉ आरपी यादव, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद, डॉ संजय भट्ट, डॉ प्रियंका राय, डॉ जमाल हैदर, डॉक्टर कविता, डॉ,.जफर अनीस ,अभिनय कुशवाहा और मेडिकल कॉलेज की छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story