होमगार्ड के पुत्र ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
होमगार्ड के पुत्र ने फांसी लगाकर दी जान


हमीरपुर, 12 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में होमगार्ड के पुत्र ने कमरे में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरिया थाने के उमरिया गांव निवासी व हाल पता गायत्री नगर पठानपुरा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय नितिन पुत्र अशर्फी ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनाें ने उसे फांसी पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि वह होमगार्ड के पद राठ तहसील में तैनात है। उसका बड़ा पुत्र जीतेन्द्र दिल्ली में कंपनी में काम करता है। छोटा पुत्र मजदूरी एवं रंगाई-पुताई का कार्य करता था। उसके पास तीन बीघा कृषि भूमि भी है। पिता ने बताया कि नितिन की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन काफी समय से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में रह रही है। पुत्र की मौत पर मां उर्मिला का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अनूप सिंह ने शुक्रवार को शाम बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story