मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश
मुरादाबाद, 27 सितम्बर (हि.स.)। अत्यधिक बारिश के दृष्टिगत जिला अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में संचालित राजकीय, परिषदीय, शासकीय, वित्तविहीन बोर्ड के कक्षा प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में 28 सितंबर (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने रविवार काे इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, किसी विद्यालय में पूर्व से आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा है, तो वह यथावत रहेगी। इसके अलावा कक्षा प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थान 28 सितंबर काे बंद रहेंगे। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

