मुरादाबाद: सभी शिक्षण संस्थानों में 10 और 11 अगस्त को अवकाश
मुरादाबाद, 08 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार और मंगलवार को शिवरात्रि (शिवतेरस) काफी संख्या में कांवड़ बेड़ों के आवागमन के मद्देनजर जनपद में सभी शिक्षण संस्थानाें में 10 व 11 अगस्त को अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने शनिवार शाम को पत्र जारी करते हुए कहा कि श्रावण माह में सोमवार को काविड़ए विभिन्न मन्दिरों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करते हैं। इस कारण मुख्य मार्गाे एंव महानगर में काफी संख्या में कांवडियों के आने से जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसकी वजह कारण दुर्घटना होने तथा शान्ति भंग की सम्भावना रहती है। 11 अगस्त को श्रावण माह की शिवरात्रि होने के कारण मन्दिरों में जलाभिषेक एंव पूजा अर्चना की जानी है।
इसकाे देखते हुए 10 और 11 अगस्त काे जनपद के समस्त कक्षा 01 से कक्षा 12 तक, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा तथा चिकित्सा शिक्षा से सम्बन्धित जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया जाता है। यदि संस्था में किसी बोर्ड, विश्वविद्यालय या आयोग द्वारा पूर्व से परीक्षा निर्धारित है, तो वह यथावत होगी।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

