श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर मुरादाबाद में स्कूल, कॉलेजों, महाविद्यालयों में अवकाश घोषित

WhatsApp Channel Join Now
श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर मुरादाबाद में स्कूल, कॉलेजों, महाविद्यालयों में अवकाश घोषित


मुरादाबाद, 16 अगस्त (हि. स.)। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया सावन मास के सोमवारों पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक के मद्देनजर 17 अगस्त को नर्सरी से कक्षा 12 तक के साथ सभी महाविद्यालय, व्यवसायिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है।

जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने रविवार को जारी किए पत्र में कहा कि तृतीय सोमवार पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं द्वारा जनपद मुरादाबाद के विभिन्न मंदिरों में काफी संख्या में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाती है। कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना में सुगमता एवं सुविधाओं तथा छात्राओं के हितों के दृष्टिगत जनपद मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संचालित समस्त विद्यालयों, संस्थाओं, डिग्री कॉलेजों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों एवं मेडिकल शिक्षण संस्थानों में 17 अगस्त सोमवार का अवकाश घोषित किया जाता है। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story