महानवमी एवं विजयादशमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित
Oct 16, 2026, 18:36 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 16 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 अक्टूबर को पड़ने वाली महानवमी एवं विजयादशमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
इस संबंध में शासन ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। पत्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और अन्य सरकारी प्रतिष्ठान सोमवार को बंद रहेंगे। वहीं विजयादशमी का अवकाश अवकाश पूर्व निर्धारित क्रम के अनुसार मंगलवार को रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगाराव के अनुसार यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की मांग का सम्मान करते हुए लिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

