एमएलसी चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार काे मुरादाबाद में कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

WhatsApp Channel Join Now
एमएलसी चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार काे मुरादाबाद में कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित


मुरादाबाद, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर ने शुक्रवार को बताया कि बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के लिए हो रहे चुनाव के मद्देनजर आज 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को मुरादाबाद जनपद में नर्सरी से कक्षा 12 तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर ने पत्र जारी करते हुए कहा कि मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुनय झा निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 हेतु मतदान दिनांक 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को निर्धारित होने के कारण जनपद मुरादाबाद में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय/माध्यमिक/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड) से संचालित विद्यालयों में आज दिनांक 23 अक्टूबर को विशेष अवकाश घोषित किया जाता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक ने उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765240 Articles

Share this story