अत्याधिक बारिश के चलते मुरादाबाद में कल कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश

WhatsApp Channel Join Now
अत्याधिक बारिश के चलते मुरादाबाद में कल कक्षा आठ तक के बच्चों का अवकाश


मुरादाबाद, 09 जुलाई (हि.स.)। माैसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार काे जनपद में अधिक बारिश हाेने की संभावना है।इसके ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया ने समस्त बोर्डो के स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चाें की छुट्टी घोषित की है।

जिलाधिकारी ने गुरूवार रात काे पत्र जारी कर कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ से जनपद-मुरादाबाद में अत्यधिक वर्षा होने की चेतावनी दी है। इसके दृष्टिगत जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त बोर्डाे के कक्षा-08 तक संचालित सभी विद्यालयों में 10 जुलाई का अवकाश घोषित किया जाता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियाें काे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story