होली मिलन समारोह में प्रखर बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया

WhatsApp Channel Join Now
होली मिलन समारोह में प्रखर बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया


फर्रुखाबाद,8 मार्च (हि.स.)। जिले के समाजसेवी राजीव सिंह के गोदाम पर शनिवार रात को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में शहर के प्रतिष्ठित लोगों के अलावा सरकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रखर बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

गांव मुरहास के रहने वाले राजीव सिंह की शख्सियत किसी से छिपी नहीं है। वह हर सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में उन्होंने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यपाल सिंह चौहान ने अपने विचार व्यक्त किए। समाज सेवी राजीव सिंह की तरफ से स्वरुचि भोजन लोगों को कराया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोग हंसी से लोटपोट होते रहे।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story