प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में खेली गई होली

WhatsApp Channel Join Now
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में खेली गई होली


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में खेली गई होली


मुरादाबाद, 02 मार्च (हि.स.)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मुरादाबाद सिविल लाइंस सेंटर पर बीके आशा दीदी के सौजन्य से होली का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

होली का आध्यात्मिक रहस्य आशा दीदी, ज्योतिष विज्ञान नवग्रह अनुसंधान केंद्र के संचालक ज्योतिष आचार्य पंडित अखिलेश पांडे ने बताया। उन्होंने बताया कि होली का अर्थ है पवित्रता शुद्धता, अंदर स्वच्छता दूसरा अर्थ है। होली का अर्थ में प्रभु की हो गई अर्थात आत्मा परमात्मा की बन गई होली, बीती सो बीती का मतलब पुरानी बीती बातें ऐसे भूल जाएं।

इसके साथ-साथ ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका ह्रदय मोहिनी दादी का स्मृति दिवस भी मनाया गया। बीके निर्दाेष दीदी ने बताया कि दादी हृदय मोहनी 8 वर्ष की अल्प आयु में ब्रह्माकुमारी संस्था में जुड़ गई थी। इनका जीवन त्याग और तपस्या से परिपूर्ण था। इस मौके पर राजीव, नितेश, लखन, सुमित, मधु आदि उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story