होली को लेकर डीएम-पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त

WhatsApp Channel Join Now
होली को लेकर डीएम-पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त


होली को लेकर डीएम-पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त


होली को लेकर डीएम-पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त


जौनपुर,01 मार्च (हि.स.)। होली के त्योहार को शांति, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने रविवार को शहर में पैदल गश्त किया।

पैदल गश्त करते हुए पुलिस अधिकारी कोतवाली सदर से होकर चहारसू, ओलंदगंज, शाही पुल होते हुए सद्भावना पुल के गोपी घाट तक पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आमजन, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं साझा न करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अधिकारियों ने व्यापारियों एवं नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

रूट मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सहित अन्य अधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story