मुरादाबाद : हिंदू मंडल ने महा आरती कर की देश में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली की कामना

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : हिंदू मंडल ने महा आरती कर की देश में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली की कामना


मुरादाबाद, 11 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हिंदू मंडल किसरोल के तत्वाधान में मंगलवार शाम को शिवरात्रि (शिवतेरस) के उपलक्ष्य में अति प्राचीन सिद्ध पीठ श्री 84 घंटा मंदिर स्थित विशाल शिव मूर्ति के समक्ष पर महा आरती की गई।

इस दौरान मुख्य अतिथि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव आईएएस अधिकारी पंकज वर्मा, विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट युवराज सिंह, संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता उपस्थित रहे।

विपिन गुप्ता ने बताया कि शिवतेरस पर महा आरती के माध्यम से देश में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली, हरियाली बनी रहने की कामना की गई।

इस मौके पर हिंदू मंडल किसरोल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल सोती एडवोकेट, राजेश शर्मा कुन्नू आदि उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story