बरेका में हिंदी कार्यशाला का आयोजन, कर्मचारियों को राजभाषा प्रयोग के लिए किया गया प्रेरित

बरेका में हिंदी कार्यशाला का आयोजन, कर्मचारियों को राजभाषा प्रयोग के लिए किया गया प्रेरित
WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी, बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के राजभाषा अनुभाग द्वारा रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशन एवं महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में आज प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के संगोष्ठी कक्ष में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रसार को बढ़ावा देना था। वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में वरिष्ठ अनुवादक श्री विजय प्रताप सिंह ने हिंदी टंकण में UNICODE की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी और इसके लाभों पर प्रकाश डाला।

बरेका में हिंदी कार्यशाला का आयोजन, कर्मचारियों को राजभाषा प्रयोग के लिए किया गया प्रेरित

इसके अलावा, कनिष्ठ अनुवादक श्री आलोक कुमार पांडेय ने राजभाषा नीति एवं नियमों की अद्यतन जानकारी दी। उन्होंने कार्यालयीन हिंदी के सही प्रयोग, पारिभाषिक शब्दावली एवं सामान्य त्रुटियों के सुधार पर भी चर्चा की। कार्यशाला के अंत में कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को हिंदी के महत्व को समझाना और उन्हें राजभाषा से संबंधित नीति-नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के राजभाषा पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यशाला के समापन पर वरिष्ठ अनुवादक श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share this story