हिमाचल सरकार अपने अधिकार में रखे 37 मंदिरों को हिंदू समाज को सौंपे : डॉ राजकमल गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल सरकार अपने अधिकार में रखे 37 मंदिरों को हिंदू समाज को सौंपे : डॉ राजकमल गुप्ता


डॉ राजकमल गुप्ता बोले, देशभर के सभी बड़े मंदिरों का संचालन भी हिंदू समाज को सौंपा जाए

मुरादाबाद, 03 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश प्रवास से रविवार रात्रि लौटे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य व क्षेत्र गौ रक्षा प्रमुख मुरादाबाद निवासी डॉ राजकमल गुप्ता ने बताया कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां के अल्पसंख्यक समाज को अपने पूजा स्थानों और सस्थाओं को अपने नियंत्रण में चलाने की छूट है। सरकार गुरूद्वारे, मस्जिद, चर्च, बौद्ध विहार और जैन मंदिरों का संचालन नहीं करती है। किंतु दुर्भाग्य से हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिंदू समाज के सबसे बड़े धर्मस्थलों कुल 37 मंदिरों को अपने अधिकार में रखा हुआ है। अब समय आ गया है कि इन सभी बड़े मंदिरों का संचालन भी हिंदू समाज को सौंपा जाए।

डॉ राजकमल गुप्ता ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश में हिन्दू सार्वजनिक धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम 1984 के अंतर्गत अधिगृहित मन्दिर का कार्य एक कमिश्नर देखता है तथा सरकार इन मंदिरों के न्यासियों को अपनी सुविधानुसार नामांकित करती है। जिससे मंदिर सरकार के हस्तक्षेप को झेलते हैं और इनके धार्मिक नेतृत्व को अपने धर्मस्थलों के बारे में निर्णय लेना का कोई अधिकार नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story