उप्र सर्वाधिक एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट्स और औद्योगिक कॉरिडोर वाला राज्य : चौधरी भूपेंद्र सिंह

WhatsApp Channel Join Now
उप्र सर्वाधिक एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट्स और औद्योगिक कॉरिडोर वाला राज्य : चौधरी भूपेंद्र सिंह


मुरादाबाद, 26 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट्स और औद्योगिक कॉरिडोर वाला राज्य बनकर महाराष्ट्र के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बुनियादी ढांचे के इसी विस्तार से 2047 तक 'विकसित भारत' का संकल्प साकार होगा। यह बातें बुधवार को मुरादाबाद के पंचायत भवन में आयोजित 'मातृशक्ति को सम्मान' समारोह में उप्र सरकर में केबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहीं।

इस अवसर पर मातृशक्ति सम्मान' समारोह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके बाद मंच पर रक्षाबंधन का उत्सव मनाते हुए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की बहनों ने मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष (प्रशासक) डॉ. शैफाली सिंह चौहान और जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। अतिथियों ने भी बहनों को उपहार स्वरूप साड़ियां और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार की हर योजना के केंद्र में मातृशक्ति है। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का उद्देश्य केवल किराया बचाना नहीं, बल्कि माताओं-बहनों को सामाजिक, धार्मिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए निर्बाध गतिशीलता देना है। जब वरिष्ठ महिलाओं को अस्पताल या रिश्तेदारों से मिलने जाना होगा, तो किराए का अभाव उनके कदम नहीं रोकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story