समलैंगिक विवाह को लेकर थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो बच्चों की मां संग जीने-मरने की कसम पर अड़ी युवती

WhatsApp Channel Join Now
समलैंगिक विवाह को लेकर थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो बच्चों की मां संग जीने-मरने की कसम पर अड़ी युवती


मीरजापुर, 9 मई (हि.स.)। मड़िहान थाना क्षेत्र के कुंदरूप गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती अपने समलैंगिक प्रेम को विवाह में बदलने की जिद लेकर थाने पहुंच गई। पूरा मामला एक हाई वोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो गया और पुलिस घंटों असमंजस में पड़ी रही।

कुंदरूप गांव की रहने वाली राधिका अक्सर अपने जीजा संदीप के घर सोनभद्र जनपद के घोरावल जाया करती थी। वहीं उसके जीजा के पड़ोस में रहने वाली अनीता से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। बुधवार सुबह दोनों अचानक घर से फरार हो गईं, जिससे राधिका के परिवार में हड़कंप मच गया।

परिजन की शिकायत पर जब पुलिस ने खोजबीन की तो सामने आया कि राधिका और अनीता एक-दूसरे से समलैंगिक विवाह करना चाहती हैं। चौंकाने वाली बात यह रही कि अनीता पहले से विवाहित है और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक मात्र 6 माह का है।

राधिका के भाई सुरेन्द्र ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अनीता ने उसकी बहन को बहला-फुसलाकर गुमराह कर दिया है और उसका जीवन बर्बाद कर रही है। दूसरी ओर, राधिका किसी भी हाल में अनीता को छोड़ने को तैयार नहीं है और उसके साथ जीने-मरने की जिद पर अड़ी है।

इस अनोखे मामले ने पुलिस को भी असमंजस में डाल दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बली मौर्य ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवती राधिका को आवश्यक कागजातों के साथ शनिवार को थाने बुलाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772004 Articles

Share this story