हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने वाट्सअप ग्रुप संचालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

WhatsApp Channel Join Now
हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने वाट्सअप ग्रुप संचालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा


हमीरपुर, 16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में वाट्सअप ग्रुप गुसियारी की सच्चाई के माध्यम से अधिवक्ता के खिलाफ आपत्ति जनक पोस्ट कर उनकी क्षवि धूमिल करने की कोशिश की गई है, जिसको लेकर अधिवक्ता ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुसियारी निवासी सर्वाेच्च न्यायलय के अधिवक्ता इसरार खान हाल मुकाम द्वारका दक्षिणी दिल्ली ने शनिवार को कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुसियारी की सच्चाई नामक व्हाट्सप्प ग्रुप में उसके खिलाफ झूठी और भ्रामक बातें पोस्ट कर उसकी क्षवि को धूमिल करने का काम किया गया है। अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में उन्होंने ग्रुप के एडमिनों से स्वयं फोन पर सम्पर्क कर ऐसी सामग्री ग्रुप से हटाने और ऐसे लोगों को ग्रुप से निकालने का अनुरोध किया। लेकिन उनके द्वारा ऐसे लोगों को और बढ़ावा देने का काम किया गया जो मानहानि की श्रेणी में आता है।

अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने शनिवार को बताया कि हाईकोर्ट के अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story