मुरादाबाद में तेज हवा के साथ बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद में तेज हवा के साथ बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत


मुरादाबाद, 30 मई (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद में शनिवार की देर शाम हुई दो घंटे की बारिश से लोगों को इस गर्मी से काफी राहत मिली हैं। लेकिन बारिश के पानी से गली मोहल्ले लबालब भर गए।मौसम विभाग ने जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ।

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर एके सिंह ने शनिवार को बताया कि आज रात्रि में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं । रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

शनिवार को सुबह हवा चलने से लग रहा था कि आज मौसम में कुछ परिवर्तन होगा लेकिन दिनभर तेज धूप से गर्मी का पारा और चढ़ गया था। लेकिन शाम लगभग 6 बजे तेज हवा चलनी शुरू हो गई और देखते ही देखते करीब शाम 6:30 बजे आसमान में बिजली की तेज गढगड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। रात्रि 8:30 तक जारी रही दो घंटे की ताबड़तोड़ मूसलाधार बारिश से महानगर की विभिन्न कालोनियां, गली-मोहल्ले पानी से लबालब हो गए

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story