ब्रजेश पाठक ने किया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
ब्रजेश पाठक ने किया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का शुभारंभ


ब्रजेश पाठक ने किया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का शुभारंभ


लखनऊ, 15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को ऐशबाग में एक उर्दू समाचार पत्र की ओर से आयोजित हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने एक चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया और एक स्वास्थ्य जागरूकता वाहन को झण्डी दिखाकर रवाना किया।

उत्तर प्रदेश यूनानी चिकित्सा सेवा के निदेशक प्रो० जमाल अख्तर ने बताया किइस अभियान का मुख्य उद्देश्य यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और प्राकृतिक तरीकों से इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, हमीदुल्लाह सिद्दीकी, , हमदर्द इंडिया के मोहम्मद जुबैर, आरिफ, मौलाना जमील नदवी व हाफिज सईद वसी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story