राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में स्वर्णप्राशन शिविर आयोजित


लखनऊ, 28 मार्च (हि.स.)। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज टुडियागंज़ लखनऊ में शनिवार को पुष्य नक्षत्र में स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल रोग विभाग की ओपीडी में आये 12 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्णप्राशन की खुराक पिलाई गई।

चिकित्सालय प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि यह शिविर आयुष विभाग की ओर से लगाया गया। बाल रोग के विभागाध्यक्ष प्रो. महेश नारायण गुप्त ने बताया कि शिविर में 160 बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि , शारीरिक मानसिक विकास हेतु स्वर्णप्राशन कराया गया।

इसके अलावा शनिवार को ही काय चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डा. शरद जौहरी द्वारा निःशुल्क यूरिक एसिड जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान जोड़ों के दर्द से पीड़ित 70 मरीजों की जांच कर निःशुल्क औषधि दी गई एवं पथ्य अपथ्य के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में पीजी छात्रों, इंटर्न, कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story