राजभवन में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जांच शिविर का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
राजभवन में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जांच शिविर का आयोजन


राजभवन में कार्यरत महिला कार्मिकों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

लखनऊ, 24 सितम्बर (हि.स.)। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में बुधवार को राजभवन में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विशेष सचिव राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता ने किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार एवं समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को स्वास्थ्य की जांच कराने तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सा एवं उपचार प्राप्त करने का आह्वान किया।शिविर में महिलाओं के लिए हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायराइड, स्त्री रोग संबंधी, दंत चिकित्सा, नेत्र संबंधी जांच, किशोर स्वास्थ्य एवं विकास सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। शिविर में एलोपैथिक के साथ-साथ आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सक भी उपस्थित रहे।

जांच उपरांत आवश्यक परामर्श एवं औषधि वितरण की भी व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य शिविर में कुल 61 महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइंया एवं चिकित्सीय परामर्श दिये गये।इस शिविर में राजभवन में अध्यासित एवं कार्यरत महिला कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजभवन डॉ. नरेंद्र देव, राजभवन चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकगण तथा राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story