गौ सेवा से स्वास्थ्य और समृद्धि,  संत आनंद गोपाल ने बताया लाभ

WhatsApp Channel Join Now
गौ सेवा से स्वास्थ्य और समृद्धि,  संत आनंद गोपाल ने बताया लाभ


मीरजापुर, 2 फ़रवरी (हि.स.)। कस्बे के हनुमान मंदिर के पीछे स्थित पंचायत भवन पर रविवार को आयोजित गौ पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा में संत आनंद गोपाल ने गौ सेवा के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। यह यात्रा हल्दीघाटी से भारत भर में चल रही है। स्वामी जी ने बताया कि गौ माता की सेवा से न केवल शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिलता है, बल्कि घर बैठे 33 कोटि देवताओं की पूजा का फल भी प्राप्त होता है।

स्वामीजी ने गौ सेवा को मंदिर और अस्पताल जाने की आवश्यकता से मुक्त करने वाला बताया। साथ ही गाय की डिलीवरी के समय बछड़े का मुंह जैसे ही बाहर आता है, उसी समय नौ बार परिक्रमा करने से अच्छे पति और पत्नी मिलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गाय के गोमूत्र को छानकर पीने और गाय के छाछ और दूध का सेवन करने से शरीर में कोई भी बीमारी नहीं होती।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story