लखनऊ : हज आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ : हज आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई तक बढ़ी


लखनऊ, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हज-2027 की तैयारियां इस बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी ने पहली निर्धारित अंतिम तिथि के भीतर ही 19,280 हज आवेदन प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह अब तक पहली निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राप्त होने वाला सर्वाधिक आवेदन आंकड़ा माना जा रहा है। हालांकि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है। ऐसे में अनुमान है कि अंतिम तिथि तक प्रदेश से कुल आवेदन 25 हजार से 30 हजार के बीच पहुंच सकते हैं।

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार हज यात्रियों को पारदर्शी, सुविधाजनक और सम्मानजनक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी ने इस बार आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने, लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने और हर जिले में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने समय रहते आवेदन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story