जयंती पर याद किये गए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर

WhatsApp Channel Join Now
जयंती पर याद किये गए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर


फर्रुखाबाद, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जेएनवी तिराहे पर उनकी मूर्ति एवं कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ आंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया,आधुनिक भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी को उनके साहित्य को पढ़ना चाहिये, उनके विचार आज भी समाज को समानता,न्याय एवं बंधुत्व की दिशा में प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में समरसता एवं सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करना चाहिए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व),अपर जिलाधिकारी (न्यायिक),जिला आबकारी अधिकारी,जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story