हाथरस : श्वान के काटने से युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस : श्वान के काटने से युवक की मौत


हाथरस, 26 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सहपऊ थाना क्षेत्र में कुत्ते (श्वान)के काटने से युवक की मौत हो गई।

सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा में कुत्ते के काटने से 31 वर्षीय सानू कुमार की मौत का मामला रविवार को सामने आया है। परिजनों के अनुसार, बीते दिन एक अवारा कुत्ते के काटने के बाद बेटे सानू की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। उपचार के दौरान उन्होंने आज दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों कनक, दिव्या, आरव और कुन्नू को छोड़ गए हैं। कम उम्र में पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बेहाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सानू कुमार का परिवार पहले भी कई के पिता रामवीर सिंह का करीब ढाई वर्ष पूर्व निधन हो गया था। परिवार में उनकी दो बहनें सर्वेश और फूल माला हैं, जिनमें फूल माला पहले से ही विधवा हैं। बड़े भाई रंजीत दिल्ली में नारियल की रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ग्रामीणों ने परिवार को हर संभव सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में बच्चों और परिजनों को सहारा मिल सके।

सहपऊ थाना प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story