घरेलू विवाद के बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
घरेलू विवाद के बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान


हाथरस, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश हाथरस जनपद में थाना सदर क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते 40 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में बीती रात शनिवार फांसी

लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।

सदर काेतवाल याेगेश कुमार ने रविवार काे बताया कि मूल रुप से सहपऊ क्षेत्र के नगला मनी गांव के निवासी गिरिराज (40) पुत्र रामनिवास कुछ समय से गिजरौली में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। बीती रात उन्हाेंने संदिग्ध हालत में फांसी लगा ली। इस सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर परिजनाें से पूछताछ की।

काेतवाल ने बताया कि परिजनाें के मुताबिक मृतक शराब पीने की आदी थे, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। बीती देर रात करीब 12 बजे शराब पीने से मना करने पर गिरिराज की पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर के एक कमरे में चले गए। जहां उन्हाेंने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे छह बच्चाें काे छाेड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762907 Articles

Share this story