हाथरस : आरोग्य मंदिर का एनएचएसआरसी नई दिल्ली की टीम ने वर्चुअल एक्सटर्नल एसेसमेंट किया

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस : आरोग्य मंदिर का एनएचएसआरसी नई दिल्ली की टीम ने वर्चुअल एक्सटर्नल एसेसमेंट किया


हाथरस, 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव गढ़ी गुमानी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भारत सरकार की एनएचएसआरसी नई दिल्ली की टीम ने शनिवार को वर्चुअल एक्सटर्नल एसेसमेंट किया। यह मूल्यांकन नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता और आधारभूत ढांचे का आकलन करने के लिए किया गया था।

एसेसमेंट टीम में डॉ. राजीव कुमार शर्मा और डॉ. प्रीतिका पवार एक्सटर्नल असेसर के रूप में शामिल थे। उन्होंने भारत सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप चेकलिस्ट के आधार पर आरोग्य मंदिर की व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। जांच में पाया गया कि संस्थान में सभी आवश्यक दवाएं और चिकित्सा उपकरण शत-प्रतिशत उपलब्ध हैं, जो गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरते हैं।

टीम ने आरोग्य मंदिर के इंफ्रास्ट्रक्चर की भी सराहना की। भवन, स्वच्छता व्यवस्था, मरीजों के बैठने की सुविधा सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

वर्चुअल एसेसमेंट के दौरान आरोग्य मंदिर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एएनएम, आशा और आशा संगिनी भी उपस्थित थीं। स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने भी अपनी संतुष्टि व्यक्त की। ब्लॉक स्तर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी बृजेश कुलश्रेष्ठ और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दानवीर सिंह भी एसेसमेंट में मौजूद रहे। जनपद स्तर से क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम असिस्टेंट राजकुमार ने भी इस प्रक्रिया में सहभागिता निभाई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे एसेसमेंट से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होता है और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं। गढ़ी गुमानी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का यह प्रदर्शन क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है, जो अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी प्रेरणा देगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story